logo

26 नवंबर संविधान दिवस

_संविधान दिवस क़ि हार्दिक मंगलकामनाएँ_

_संविधान हमें भारत की एकता, अखण्डता, समानता और अपने अधिकार, हक, कर्तव्यों के प्रति सजग रहना सिखाता है। हमें समस्त प्राणियों और प्रकृति के प्रति प्रेम करना सिखाता है। हमें उन्नति, समृद्धि, प्रगति एवं जागृति की राह दिखाता है। हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण देने और आडम्बरों से दूर रहने की प्रेरणा देता है। खास बात यह कि हमें सही मायने में इंसान बनाने का काम करता है।_
_आज 26 नवम्बर संविधान दिवस के शुभ अवसर पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) को कोटि-कोटि नमन जिन्होंने आज के दिन सन 1949 में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ न्यायप्रिय ,सर्वधर्म,सर्वजन सुखाय , सर्वजन हिताय तथा जानवर से बदतर जीने वालों को समान्नित जीवन जीने का अधिकार हेतु भारतीय संविधान को संसद में स्वीकार कराकर शिक्षा,समानता,संम्पत्ति तथा वोट का अधिकार दिलाया। इसलिये आप सभी को संविधान दिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाने का दिन है । अर्थात अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्वलित कर ख़ुशी एवं संविधान की चर्चा अवश्य करें।_

0
730 views